एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत सरकार के पास रणनीति का अभाव, अब संपूर्ण लॉकडाउन की जरूरत: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना महामारी की गंभीर स्थिति को लेकर मंगलवार को एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार के पास रणनीति का पूरी तरह अभाव है, ऐसे में अब संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की जरूरत है।

देश की खबरें | भारत सरकार के पास रणनीति का अभाव, अब संपूर्ण लॉकडाउन की जरूरत: राहुल

नयी दिल्ली, चार मई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना महामारी की गंभीर स्थिति को लेकर मंगलवार को एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार के पास रणनीति का पूरी तरह अभाव है, ऐसे में अब संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की जरूरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन लगाने के साथ ही कमजोर तबकों को सीधी आर्थिक मदद दी जाए।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘ कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अब पूर्ण लॉकडाउन का ही विकल्प बचा है तथा इसके साथ ही कमजोर तबकों की सुरक्षा के लिए ‘न्याय’ (न्यूतम आय गारंटी) दिया जाए। भारत सरकार की निष्क्रियता से बहुत सारे निर्दोष लोगों की जान जा रही है।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के पास रणनीति का पूर्ण अभाव है इसलिए लॉकडाउन एकमात्र विकल्प बचा है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘सरकार ने वायरस को इस स्तर पर पहुंचने में मदद की और अब इसको रोकने का कोई दूसरा उपाय नहीं है। भारत के खिलाफ अपराध किया गया है।’’

गौरतलब है कि भारत में कोविड-19 के एक दिन 3,57,229 नए मामले आए और 3,449 लोगों ने जान गंवायी। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,02,82,833 हो गए और मृतकों की संख्या 2,22,408 पर पहुंच गई।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2021 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).