देश की खबरें | गुजरात सरकार उप्र, मप्र के धर्मांतरण रोधी कानूनों का अध्ययन कर रही है :पटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में ‘‘शादी के जरिए जबरन धर्मांतरण’’ को रोकने के लिए बने कानूनों का अध्ययन कर रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 15 जनवरी गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में ‘‘शादी के जरिए जबरन धर्मांतरण’’ को रोकने के लिए बने कानूनों का अध्ययन कर रही है।

भाजपा नीत सरकार द्वारा शासित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शादी या किसी अन्य कपटपूर्ण तरीकों से धर्मांतरण रोकने के लिए धार्मिक स्वतंत्रता कानून लाए गए हैं।

पटेल ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ कुछ लोग हिंदू लड़कियों से शादी करने के लिए उन्हें फंसाने या लुभाने या धोखा देने जैसे कार्य करते हैं। हमने देखा है कि ज्यादातर लड़कियों को यह कदम उठाने के बाद पछतावा होता है, क्योंकि वे और उनके परिवार ऐसी स्थितियों में कभी खुश नहीं होते ।’’

पटेल ने कहा, ‘‘ इससे समाज में बंटवारे की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।’’

विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पटेल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकारों ने ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कानून बनाए हैं, ताकि विभिन्न समुदायों में कोई तनाव हो।’’

उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ गुजरात सरकार को भी विभन्न संगठनों और लोगों से ऐसे प्रतिवेदन मिले हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश द्वारा बनाए गए कानूनों के दीर्घकालिक प्रभाव और उनकी कानूनी वैधता का अध्ययन कर रहे हैं। गुजरात सरकार उचित समय पर निर्णय लेगी और इस संबंध में एक कानून लाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान