देश की खबरें | गोवा सरकार पिटबुल और रॉटवीलर कुत्तों के प्रजनन पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक लाएगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार 21 जुलाई से शुरू होने जा रहे विधानसभा के मानसून सत्र में पिटबुल और रॉटवीलर कुत्तों के प्रजनन और उन्हें पालने पर प्रतिबंध लगाने के प्रावधान वाला विधेयक पेश करेगी।
पणजी, नौ जुलाई गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार 21 जुलाई से शुरू होने जा रहे विधानसभा के मानसून सत्र में पिटबुल और रॉटवीलर कुत्तों के प्रजनन और उन्हें पालने पर प्रतिबंध लगाने के प्रावधान वाला विधेयक पेश करेगी।
सावंत ने कहा कि उनकी अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने गोवा पशु प्रजनन, पालन और विनियमन एवं मुआवजा विधेयक, 2025 को विधानसभा में पेश करने की मंजूरी दे दी है।
उन्होंने विधेयक के प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताए बिना संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिटबुल और रॉटवीलर जैसी नस्लों के कुत्तों को पालने और उनके प्रजनन पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव करने वाला विधेयक आगामी विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा।’’
पिटबुल नस्ल के कुत्ते काफी आक्रामक माने जाते हैं।
अगस्त 2024 में उत्तरी गोवा के अंजुना गांव में एक पिटबुल कुत्ते ने सात साल के एक लड़के को मार डाला था, जिसके बाद उसके (कुत्ते) मालिक पर लापरवाही का मामला दर्ज किया गया था। वहीं, रॉटवीलर कुत्ते क्षेत्रीय आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं।
मई में अहमदाबाद में एक आवासीय सोसाइटी में अपने मालिक के नियंत्रण से छूटे एक पालतू रॉटवीलर कुत्ते ने चार महीने की एक बच्ची को मार डाला था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

