अरुणाचल प्रदेश सरकार ने जरूरी चीजों की आपूर्ति को ऐप शुरू किये

25 मार्च से लॉकडाउन लागू होने के तुरंत बाद राज्य सरकार ने 'यू टेल अस' और 'दुकान दादा' जैसे ऑनलाइन ऐप शुरू किए। वहीं बाद में किराने का सामान और मास्क, सेनिटाइजर और एम्बुलेंस सहित अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए 'मीबड्डी' और 'एपीइट्स' जैसे ऐप शुरू किये हैं।

ईटानगर, 11 अप्रैल अरुणाचल प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के कारण घरों तक सीमित लोगों की मदद करने के विभिन्न कदम उठाए हैं ताकि जरूरी चीजें उनके घरों तक पहुंच सके।

25 मार्च से लॉकडाउन लागू होने के तुरंत बाद राज्य सरकार ने 'यू टेल अस' और 'दुकान दादा' जैसे ऑनलाइन ऐप शुरू किए। वहीं बाद में किराने का सामान और मास्क, सेनिटाइजर और एम्बुलेंस सहित अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए 'मीबड्डी' और 'एपीइट्स' जैसे ऐप शुरू किये हैं।

इसकी परिकल्पना राजधानी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) तुम्मे अमो ने की थी। उन्होंने कहा, ‘‘मल्टी-सर्विस स्टोर और दरवाजे पर जरूरी सेवाएं प्रदान करने के लिए निजी डेवलपर्स की मदद से शुरू की गई डिलीवरी ऐप से राजधानी के लोगों को राहत पहुंचायी जा रही है जो कोरोना वायरस के प्रसार पर रोकने और मेलजोल से दूर रहने के लिए अपने घरों पर हैं।’’

एसपी ने कहा कि राजधानी पुलिस ने दो वाहनों को क्रमश: ईटानगर और नाहरलागुन में मरीजों को अस्पताल ले जाने, बुजुर्गों की सेवा करने और मौत होने की दशा में शवों को ले जाने के लिए तैनात किये हैं।

उन्होंने कहा, "पुलिस कोविड-19 नियंत्रण कक्ष से संपर्क करके दोनों वाहनों की सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।"

एसपी ने कहा कि आवश्यक सेवाओं की पेशकश के लिए कई स्टोर भी मैदान में उतरे हैं, जबकि 'हेंकाकोपस' ऐप बिजली के बिलों के ऑनलाइन भुगतान, भारत गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी की सुविधा दे रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू