देश की खबरें | मप्र में शराबबंदी के लिए नागरिकों को जागरूक कर रही सरकार, समाज के प्रयास भी जरूरी : मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के 17 धार्मिक स्थलों पर शराब की दुकानें बंद करने के फैसले के दो दिन बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार शराबबंदी के लिए नागरिकों को जागरूक कर रही है और इस अभियान की कामयाबी के वास्ते समाज के प्रयास भी जरूरी हैं।

इंदौर, 26 जनवरी मध्यप्रदेश के 17 धार्मिक स्थलों पर शराब की दुकानें बंद करने के फैसले के दो दिन बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार शराबबंदी के लिए नागरिकों को जागरूक कर रही है और इस अभियान की कामयाबी के वास्ते समाज के प्रयास भी जरूरी हैं।

देश के 76वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर रस्मी परेड की सलामी ली। उन्होंने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि सूबे के नागरिकों को मद्य निषेध के लिए जागरूक किया जा रहा है और इस काम में समाज और सरकार के साझे प्रयासों से ही सफलता मिल सकती है।

यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने साधु-संतों और सामाजिक संगठनों के सुझावों पर प्रदेश के धार्मिक नगरों में शराब की दुकानें बंद करने का निर्णय किया है।

उन्होंने कहा,‘‘प्रदेश में नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर शराबबंदी पहले की तरह लागू रहेगी।’’

यादव की अगुवाई में महेश्वर में 24 जनवरी को संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में सूबे के धार्मिक नगरों में शराब की दुकानें बंद करने का निर्णय किया गया था।

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की अलग-अलग उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश विकसित राज्य के रूप में पहचान बना रहा है और निवेश के लिए देश का आकर्षक सूबा बन गया है। यादव ने बताया कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1.42 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2025 को ‘उद्योग और रोजगार वर्ष’ घोषित किया है।

यादव ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर संपन्न सात क्षेत्रीय औद्योगिक सम्मेलनों और देश-दुनिया के प्रमुख शहरों में आयोजित कार्यक्रमों से राज्य सरकार को 4.17 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।

उन्होंने कहा कि इन प्रस्तावों के मूर्त रूप लेने पर चार लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले पांच साल में प्रदेश के 2.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य तय किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 12 साल पहले नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन महज 438 मेगावॉट के स्तर पर था, जो दिसंबर 2024 में कई गुना बढ़कर 7,300 मेगावॉट के स्तर पर पहुंच चुका है।

यादव ने कहा,‘‘हम वर्ष 2030 तक सूबे में 20,000 मेगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।’’

उन्होंने प्रदेश सरकार के तकनीकी नवाचारों का जिक्र करते हुए कहा कि समय और सरकारी संसाधनों की बचत के लिए अगले डेढ़ साल में ऐसी व्यवस्थाएं की जाएंगी कि अदालतों में विचाराधीन मामलों में कैदियों की पेशी और चिकित्सकों की गवाही वीडियो कॉन्फ्रेंस से हो सके।

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर डॉ. बीआर आम्बेडकर को याद करते हुए कहा कि देश का संविधान बनाने में उनकी अविस्मरणीय भूमिका रही है।

यादव ने कहा कि देश का संविधान नागरिकों को गौरव और स्वाभिमान के साथ उनके कर्तव्यों और अधिकारों का बोध भी कराता है।

आम्बेडकर ने ब्रितानी राज के सैन्य अफसर रामजी मालोजी सकपाल और भीमाबाई की संतान के रूप में 14 अप्रैल 1891 को इंदौर के पास महू के काली पलटन इलाके में जन्म लिया था।

कांग्रेस, गणतंत्र दिवस के अगले दिन 27 जनवरी (सोमवार) को महू में ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान’ रैली का आयोजन करने जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित प्रदेश में होने वाली रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी भाग लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी