जरुरी जानकारी | सरकार ने कोयला क्षेत्र में शोध एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए वेबसाइट शुरु की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने कोयला क्षेत्र में शोध एवं विकास (आरएंडडी) में शामिल संस्थाओं के लिए एक वेबसाइट शुरू की है।
नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने कोयला क्षेत्र में शोध एवं विकास (आरएंडडी) में शामिल संस्थाओं के लिए एक वेबसाइट शुरू की है।
इस वेबसाइट को कोल इंडिया की सहायक कंपनी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है और इसकी शुरुआत कोयला सचिव अनिल कुमार जैन ने की।
जैन ने कहा, ‘‘यह बेवसाइट कोयला क्षेत्र में ज्ञान और शोध कार्यों के प्रसार और प्रचार में मदद करेगी।’’
इस वेबसाइट पर कोयला और लिग्नाइट क्षेत्र से संबंधित फोटो, वीडियो और समाचार भी हैं, और विभिन्न प्रकाशन भी उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़े | Fixed Deposit पर इन बैंकों में मिल रहा हैं सबसे जादा ब्याज, पैसे लगाने पर मिलेगा अच्छा फायदा.
वेबसाइट में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कोयला अनुसंधान के लिए मुख्य क्षेत्रों की पहचान भी की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)