जरुरी जानकारी | सरकार को नाबार्ड के नए चेयरमैन की तलाश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के नए चेयरमैन की तलाश कर रही है। नए चेयरमैन जी आर चिंताला की जगह लेंगे। चिंताला एक अगस्त को पद छोड़ देंगे।
नयी दिल्ली, 15 जून सरकार राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के नए चेयरमैन की तलाश कर रही है। नए चेयरमैन जी आर चिंताला की जगह लेंगे। चिंताला एक अगस्त को पद छोड़ देंगे।
चिंताला को मई, 2020 में नाबार्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया था।
इस पद के लिए निजी क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों और कृषि, सहकारी और ग्रामीण विकास क्षेत्रों के संगठनों में काम करने वाले अधिकारी भी आवेदन कर सकते हैं।
सरकार या नियामकीय निकायों में संयुक्त सचिव या उससे ऊपर के स्तर के अधिकारी भी नाबार्ड के चेयरमैन पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए पात्र हैं।
नए चेयरमैन की नियुक्ति पांच साल या 60 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक के लिए रहेगी।
चिंताला भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली से स्नातकोत्तर हैं। वह एक अधिकारी के रूप में नाबार्ड में शामिल हुए थे और उन्होंने बैंक में विभिन्न पदों पर काम किया है।
नाबार्ड एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है जो कृषि, लघु उद्योग, कुटीर और ग्रामोद्योग तथा हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए ऋण प्रदान करती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)