देश की खबरें | जेल प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत कर रही है सरकार: बैरवा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वह यहां आयोजित ‘जेल प्रशासन में वर्दीधारी महिलाओं पर चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन’ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

वह यहां आयोजित ‘जेल प्रशासन में वर्दीधारी महिलाओं पर चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन’ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

बैरवा ने कहा कि इस सम्मेलन के दौरान महत्वपूर्ण योजनाएं प्रस्तुत की गई जो भविष्य में जेलों में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

आधिकारिक बयान के अनुसार ‘ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट’ (बीपी आरएंडडी) द्वारा जेल प्रशासन में वर्दीधारी महिलाओं के चतुर्थ राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जेल विभाग के महानिदेशक, अपर महानिदेशक, महानिरीक्षक, अधीक्षक, प्रहरी, विषय विशेषज्ञ, गैर सरकारी संस्थाओं के लगभग 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बीपी आरएंडडी के महानिदेशक राजीव शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्‍य उद्देश्‍य जेल प्रशासन में वर्दीधारी महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करना और उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करना था ।

केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान (सीडीटीआई) के निदेशक डॉ अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि सम्मेलन के दौरान जेल अधिकारियों को अपने अनुभव साझा करने, नई नीतियों पर विचार विमर्श करने और जेल प्रणाली को और अधिक समावेशी एवं प्रभावी बनाने के लिए रणनीतियों पर चर्चा करने का अवसर मिला।

इस सम्मेलन में देशभर के विषय विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया। यह सम्‍मेलन जेल प्रशासन में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने के साथ साथ उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों को समझने और उनके समाधान के उपाय तलाशने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\