देश की खबरें | कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को अधिकारियों से कहा कि उनकी बजट घोषणाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जयपुर, 22 फरवरी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को अधिकारियों से कहा कि उनकी बजट घोषणाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

गहलोत बुधवार को शासन सचिवालय में बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पिछले चारों बजट की 2722 घोषणाओं में से 95 प्रतिशत से अधिक घोषणाओं की स्वीकृति जारी की जा चुकी है तथा 87 प्रतिशत घोषणाओं की क्रियान्विति पूर्ण एवं प्रगतिरत हैं।

बयान के अनुसार बैठक में उन्होंने कहा कि बजट को लेकर आमजन में विद्यमान उत्साह को संतुष्टि में बदलने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर घोषणाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बजट में युवा, किसान, पशुपालक, श्रमिक, विद्यार्थी, बुजुर्ग, महिलाओं सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट घोषणाओं के सफल क्रियान्वयन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अहम भूमिका रहती है। जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में राज्य के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया है।

मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि सभी विभाग बजट घोषणाओं को समयबद्ध रूप से लागू करने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर