देश की खबरें | संविधान और लोगों के अधिकारों पर सरकार हमला कर रही है: खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को देशवासियों को शुभकमानाएं दीं और आरोप लगाया कि केंद्र की मौजूदा सरकार द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत संविधान तथा नागरिकों के अधिकारों पर हमला किया जा रहा है।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को देशवासियों को शुभकमानाएं दीं और आरोप लगाया कि केंद्र की मौजूदा सरकार द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत संविधान तथा नागरिकों के अधिकारों पर हमला किया जा रहा है।

उन्होंने यह दावा भी किया कि भावनात्मक मुद्दों का सहारा लेकर असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास हो रहा है।

खरगे ने 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘मेरे प्यारे देशवासियों, आप सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बहुत-बहुत बधाई। आज से 74 साल पहले, आज ही के दिन साम्राज्यवाद, सामन्तवाद और औपनिवेशिक ताक़तों की सभी बेड़ियों को तोड़कर भारत गणराज्य बना और हमारा संविधान लागू हुआ। ’’

उन्होंने कहा कि भारत का संविधान, प्राचीन भारतीय सभ्यता में निहित सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक मूल्यों पर आधारित है ।

खरगे ने कहा, ‘‘न्याय, मर्यादा, समता और समभाव के हमारे मूल्य इसके मज़बूत स्तंभ हैं, और यही आज़ादी के बाद हमारे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन के मानक भी बने। हमारे संविधान ने सभी नागरिकों को मौलिक अधिकार, सामाजिक न्याय और राजनीतिक अधिकार समान रूप से दिया।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि आज इन अधिकारों पर सरकार के द्वारा ही हमला हो रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘संविधान निर्माताओं — पंडित जवाहरलाल नेहरु, बाबासहेब आंबेडकर, सरदार वल्लभ पटेल, राजेंद्र प्रसाद व मौलाना आज़ाद समेत अनेक दिग्गजों ने कभी नहीं सोचा होगा कि हमारे संविधान को इस तरह की चुनौती मिलेगी।’’

ख्ररगे ने कहा, ‘‘हम भारत के लोग, जिन्होंने इस संविधान को बनाया, जिसमें दलित, आदिवासी, महिलाएं, किसान और मज़दूर सभी शामिल हैं, आज इन्हीं पर सरकार द्वारा हमला हो रहा है। भावनात्मक मुद्दों की आड़ में, ध्यान भटका कर सच को छिपाया जा रहा है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘सच यह है कि आज ग़रीबी बढ़ रही है। यह अकेली ऐसी सरकार है जिसके कार्यकाल में 7.5 करोड़ लोग ग़रीबी रेखा से नीचे दोबारा धकेल दिए गए। सच यह है कि महंगाई और घटती आय की वजह से देश के आम परिवारों की बचत 50 सालों में सबसे कम है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा, ‘‘सच यह है कि युवाओं की बेरोज़गारी 45 सालों में सबसे चरम पर है। सच यह है कि विपक्ष के 146 सांसदों को सरकार से सवाल पूछने के लिए संसद से बाहर निकाल दिया जाता है और महत्वपूर्ण क़ानून बिना बहस के ही पारित करवा दिए गये । सच यह है कि दलितों, आदिवासियों, महिलाओं तथा पिछड़े वर्गों पर अत्याचार हो रहा है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘सच यह है कि सभी स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं पर गुप्त तरीक़े से संघ (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) और भाजपा द्वारा नियंत्रण करने का प्रयास हो रहा है। सच यह है कि स्वतंत्र मीडिया का इस्तेमाल, प्रलोभन अथवा दबाव से सत्ता पक्ष के गुणगान के लिए किया जा रहा है।’’

खरगे ने आरोप लगाया कि संविधान पर हमला एक सोचे समझे षड्यंत्र का हिस्सा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा वह लोग कर रहे हैं जिन्होंने कभी संविधान का सम्मान नहीं किया। जिन्होंने कई दशकों तक तिरंगा नहीं फहराया। आज वही देशभक्त होने का दावा कर रहे हैं।’’

खरगे ने कहा, ‘‘वर्ष 2024, भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण वर्ष है। यह साल तय करेगा कि हम संविधान, लोकतंत्र और न्याय के मूल्यों को बचा पाएंगे या हम फिर उसी दौर में पहुंच जाएंगे जहां हर एक व्यक्ति समान नहीं होगा; उनके अधिकार समान नहीं होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी ने इन मूल्यों को बचाने और सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक न्याय को पुनः स्थापित करने का संकल्प लिया है । न्याय के पांच स्तंभ - युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय व श्रमिक न्याय सभी को सशक्त करेंगे और सभी के अधिकारों की रक्षा करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी