एजेंसी न्यूज

सरकार सीमाई क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विकास में तेजी ला रही है : रक्षा मंत्रालय

लेफ्टिनेंट जनरल डी बी शेकटकर (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता वाली एक कमेटी ने तीनों सैन्य बलों के लिए सिलसिलेवार सुधारों के साथ सीमाई क्षेत्र में आधारभूत संरचना को बढ़ावा देने की सिफारिश की है ।

सरकार सीमाई क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विकास में तेजी ला रही है : रक्षा मंत्रालय
जमात

नयी दिल्ली, 18 मई रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि सीमाई इलाके में महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना निर्माण के काम में तेजी लाने के लिये एक उच्चस्तरीय कमेटी की अहम सिफारिशों को लागू किया जा रहा है ।

लेफ्टिनेंट जनरल डी बी शेकटकर (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता वाली एक कमेटी ने तीनों सैन्य बलों के लिए सिलसिलेवार सुधारों के साथ सीमाई क्षेत्र में आधारभूत संरचना को बढ़ावा देने की सिफारिश की है ।

पिछले कुछ वर्षों में सरकार चीन से लगी देश की करीब 3500 किलोमीटर लंबी सीमा के पास सड़कों का विस्तार करने पर ध्यान दे रही है ।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सरकार ने सीमाई क्षेत्र में आधारभूत संरचना के संबंध में लेफ्टिनेंट जनरल डी बी शेकटकर (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में विशेषज्ञों की कमेटी के महत्वपूर्ण सुझावों को स्वीकार लिया है और इसे लागू किया जा रहा है। ये सड़क निर्माण को गति देने के संबंध में है । ’’

अगस्त 2017 में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए 65 सुधार उपायों को मंजूरी दी थी।

मंत्रालय ने कहा कि कमेटी की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए सीमाई क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में नयी प्रौद्योगिकी का भी इस्तेमाल हो रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).