जरुरी जानकारी | बीईएमएल में 26 प्रतिशत रणनीतिक बिक्री के लिये सरकार ने शुरुआती बोली आमंत्रित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनी बीईएमएल में प्रबंधन नियंत्रण के हस्तांतरण के साथ 26 प्रतिशत हिस्सेदारी की रणनीतिक बिक्री के लिये रविवार को प्रारंभिक बोलियां आमंत्रित की।

नयी दिल्ली, तीन जनवरी सरकार ने रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनी बीईएमएल में प्रबंधन नियंत्रण के हस्तांतरण के साथ 26 प्रतिशत हिस्सेदारी की रणनीतिक बिक्री के लिये रविवार को प्रारंभिक बोलियां आमंत्रित की।

निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार ने प्रबंधन नियंत्रण के हस्तांतरण के साथ बीईएमएल लिमिटेड की 26 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी के विनिवेश के लिये रुचिपत्र जारी किया है।’’

निवेश विभाग और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन (दीपम) द्वारा जारी प्रारंभिक सूचना ज्ञापन (पीआईएम) के अनुसार, बोली लगाने वाले बीईएमएल में हिस्सेदारी खरीदने के लिये एक मार्च तक ईओआई जमा कर सकते हैं।

मौजूदा बाजार मूल्य पर 26 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से सरकारी खजाने को लगभग एक हजार करोड़ रुपये मिल सकते हैं। बीईएमएल के शेयर शुक्रवार को 974.25 रुपये पर बंद हुए। बीईएमएल रक्षा, रेल, बिजली, खनन और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में काम करती है।

वित्त वर्ष 2019-20 में परिचालन से कंपनी का कुल राजस्व 3,028.82 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर