जरुरी जानकारी | सरकार ने प्रतिस्पर्धा आयोग के चेयरमैन पद के लिये आवेदन आमंत्रित किये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के चेयरमैन पद के लिये मंगलवार को आवेदन आमंत्रित किये।
नयी दल्ली, 26 जुलाई सरकार ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के चेयरमैन पद के लिये मंगलवार को आवेदन आमंत्रित किये।
सीसीआई के मौजूदा प्रमुख अशोक कुमार गुप्ता का कार्यकाल इस साल के अंत में समाप्त हो रहा है।
कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, पात्र उम्मीदवार इस पद के लिये आवेदन दे सकते हैं। आवेदन चार सप्ताह के भीतर जमा करने हैं।
पूर्व नौकरशाह गुप्ता नवंबर, 2018 में तीन साल के लिये सीसीआई के चेयरमैन बने थे।
मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार, आवेदनकर्ता के पास अंतरराष्ट्रीय व्यापार, अर्थशास्त्र, लेखा, प्रबंधन, उद्योग, सार्वजनिक मामलों या प्रतिस्पर्धा से जुड़े मामलों में 15 साल का अनुभव होना चाहिए।
चेयरमैन पद पर चुने गये व्यक्ति को 4.50 लाख रुपये का मासिक वेतन और भत्ते मिलेंगे। उसका कार्यकाल नियुक्ति की तारीख से पांच साल या 65 साल की उम्र, जो भी पहले हो, के लिये होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)