जरुरी जानकारी | सरकार ने सीसीआई चेयरपर्सन पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के चेयरपर्सन पद के लिए बृहस्पतिवार को आवेदन आमंत्रित किये।

नयी दिल्ली, 23 फरवरी केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के चेयरपर्सन पद के लिए बृहस्पतिवार को आवेदन आमंत्रित किये।

यह पद 25 अक्टूबर के बाद से रिक्त है।

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, आवेदकों के पास अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, अर्थशास्त्र, व्यवसाय, वाणिज्य, कानून वित्त, लेखा, प्रबंधन, उद्योग, सार्वजनिक मामले या प्रतिस्पर्धा मामले में कम-से-कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए। यह नियुक्ति आवेदक को नियुक्त किए जाने के पांच साल तक या उसके 65 साल का होने तक,जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। मासिक वेतन 4.50 लाख रुपये होगा।

आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ मार्च है।

नोटिस के अनुसार, “जिन आवेदकों ने इससे पहले 26 जुलाई, 2022 को भी इसी पद के लिए पिछले विज्ञापन के बाद आवेदन किया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।”

सीसीआई सदस्य संगीता वर्मा पिछले साल अक्टूबर से संस्था की कार्यवाहक चेयरपर्सन हैं। केंद्र सरकार ने हाल ही में उनका कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ाया है।

मंत्रालय ने पिछले महीने सीसीआई के सदस्य के तीन पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इस समय एक सदस्य का पद रिक्त है और दो मौजूदा सदस्य इसी साल सेवानिवृत्त होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर