जरुरी जानकारी | सरकार ने कच्चे पेट्रोलियम, डीजल पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने बृहस्पतिवार को देश में उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर 3,200 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 3,300 रुपये प्रति टन कर दिया। नई दर शुक्रवार से प्रभावी होंगी।
नयी दिल्ली, 15 फरवरी सरकार ने बृहस्पतिवार को देश में उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर 3,200 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 3,300 रुपये प्रति टन कर दिया। नई दर शुक्रवार से प्रभावी होंगी।
यह कर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) के रूप में लगाया जाता है।
एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, डीजल के निर्यात पर भी विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को शून्य से बढ़ाकर 1.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।
पेट्रोल और विमान ईंधन (एटीएफ) पर शुल्क शून्य स्तर पर बना रहेगा।
नई दरें 16 फरवरी से प्रभावी होंगी।
भारत ने पहली बार एक जुलाई, 2022 को अप्रत्याशित लाभ पर कर लगाया। इसके साथ वह ऊर्जा कंपनियों के असाधारण मुनाफे पर कर लगाने वाले देशों की सूची में शामिल हो गया था।
कर दरों की समीक्षा पिछले दो सप्ताह में तेल की औसत कीमतों के आधार पर हर पखवाड़े की जाती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2024 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

