एजेंसी न्यूज

सरकार ने कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाकर 2,300 रुपये प्रति टन किया

सरकार ने देश में उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया है। साथ ही डीजल तथा विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर शुल्क घटाकर शून्य कर दिया है।

सरकार ने कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाकर 2,300 रुपये प्रति टन किया

नयी दिल्ली, 2 जनवरी: सरकार ने देश में उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया है.साथ ही डीजल तथा विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर शुल्क घटाकर शून्य कर दिया है. एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) के रूप में लगाया जाने वाला कर 1,300 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 2,300 रुपये कर दिया गया है.

डीजल के निर्यात पर एसएईडी को 50 पैसे प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है. इसी तरह विमान ईंधन या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर शुल्क एक रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है. पेट्रोल पर एसएईडी शून्य पर ही कायम है। ये नई दरें मंगलवार से लागू हो गईं.

भारत ने पहली बार एक जुलाई, 2022 को अप्रत्याशित लाभ कर लगाया था. इसके साथ ही भारत ऊर्जा कंपनियों के असाधारण मुनाफे पर कर लगाने वाले देशों की सूची में शामिल हो गया था. तेल की दो सप्ताह की औसत कीमतों के आधार पर हर पखवाड़े कर दरों की समीक्षा की जाती है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2024 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).