देश की खबरें | सरकार ने घरेलू उड़ानों की संख्या पूर्व कोविड स्तर के 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकार ने भारतीय एअरलाइनों के लिए घरेलू उड़ानों की संख्या बुधवार को पूर्व कोविड स्तर के 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 नवंबर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकार ने भारतीय एअरलाइनों के लिए घरेलू उड़ानों की संख्या बुधवार को पूर्व कोविड स्तर के 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दी।

इस संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दो सितंबर को कहा था कि भारतीय एअरलाइन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौजूदा स्थिति की वजह से पूर्व कोविड स्तर की अपनी घरेलू उड़ानों में से अधिकतम 60 प्रतिशत का परिचालन कर सकती हैं।

यह भी पढ़े | War Against Pollution: दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में सीएम केजरीवाल पूरे कैबिनेट संग करेंगे दीपावली की पूजा.

इसने 29 अक्टूबर को स्पष्ट किया था कि 60 प्रतिशत की सीमा 24 फरवरी 2021 तक या अगले आदेशों तक जारी रहेगी।

पुरी ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘घरेलू परिचालन 25 मई को 30 हजार यात्रियों के साथ शुरू हुआ था जो 8 नवंबर 2020 को 2.06 लाख तक पहुंच गया।’’

यह भी पढ़े | Diwali 2020: प्रदुषण के चलते गोपाल राय की अपील-दीपावली पर दिल्ली के सभी लोग मिलकर दीया जलाएं और पटाखे न जलाएं, विपक्ष के लोग युवाओं को पटाखा जलाने के लिए न उकसाएं.

उन्होंने कहा, ‘‘नागरिक उड्डयन मंत्रालय अब घरेलू एअरलाइनों को पूर्व कोविड क्षमता अनुमति के उनके परिचालन को 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत करने की अनुमति दे रहा है।’’

मंत्रालय ने कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से दो महीने तक बंद रहने के बाद घरेलू यात्री उड़ानों को 25 मई से फिर से शुरू कर दिया था। हालांकि एअरलाइनों को उनकी पूर्व कोविड घरेलू उड़ानों के 33 प्रतिशत से अधिक परिचालन की अनुमति नहीं थी।

सरकार ने 26 जून को इसे बढ़ाकर 45 प्रतिशत और फिर दो सितंबर को इसे बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\