जरुरी जानकारी | सरकार ने सोने, चांदी के हुक, पिन, सिक्कों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने पांच प्रतिशत कृषि अवसंरचना विकास उपकर लगाकर सोने और चांदी के पिन, हुक जैसे उत्पादों (फाइंडिग्स) तथा सिक्कों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी सरकार ने पांच प्रतिशत कृषि अवसंरचना विकास उपकर लगाकर सोने और चांदी के पिन, हुक जैसे उत्पादों (फाइंडिग्स) तथा सिक्कों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक अधिसूचना में कहा कि कीमती धातुओं वाले प्रयुक्त उत्प्रेरकों पर भी आयात शुल्क बढ़ाया गया है। अब इसपर 4.35 प्रतिशत कृषि अवसंरचना विकास उपकर (एआईडीसी) लगाया गया है।

कीमती धातुओं पर आयात शुल्क को सर्राफा के बराबर लाने के उद्देश्य से 10 प्रतिशत के मूल सीमा शुल्क के अतिरिक्त एआईडीसी लगाया गया है।

सोने या चांदी के ‘फाइंडिग्स’ का मतलब हुक, क्लैंप, पिन या स्क्रू बैक जैसे छोटे उत्पादों से है, जिसका उपयोग आभूषण के पूरे टुकड़े या उसके एक हिस्से को आपस में जोड़ने या थामने के लिए किया जाता है।

अतिरिक्त शुल्क 22 जनवरी से अमल में आ गया है।

सरकार ने 2021-22 के बजट में कृषि अवसंरचना के वित्तपोषण के लिए कुछ उत्पादों पर आईडीसी उपकर लगाने का प्रस्ताव किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड