एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सरकार ने डीजल-एटीएफ के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया, घरेलू कच्चे तेल पर भी कर बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर को बढ़ाकर 13.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, जबकि विमानों के संचालन में इस्तेमाल होने वाले एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) के निर्यात पर इसे बढ़ाकर नौ रुपये प्रति लीटर किया गया है।

जरुरी जानकारी | सरकार ने डीजल-एटीएफ के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया, घरेलू कच्चे तेल पर भी कर बढ़ाया

नयी दिल्ली, 31 अगस्त सरकार ने डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर को बढ़ाकर 13.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, जबकि विमानों के संचालन में इस्तेमाल होने वाले एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) के निर्यात पर इसे बढ़ाकर नौ रुपये प्रति लीटर किया गया है।

उसने घरेलू उत्पादित कच्चे तेल पर भी शुल्क बढ़ा दिया है।

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी।

अधिसूचना के अनुसार सरकार ने चौथे पखवाड़े की समीक्षा में डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर को सात रुपये से बढ़ाकर 13.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया, जबकि एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) के निर्यात पर इसे दो रुपये बढ़ाकर 9 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया।

सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर भी शुल्क 13000 रूपये प्रति टन 300 रुपये बढ़ाकर 13,300 रुपये कर दिया गया है।

भारत ने पहली बार एक जुलाई को अप्रत्याशित लाभ कर लगाया था। इसी के साथ यह उन देशों में शामिल हो गया, जो ऊर्जा कंपनियों के सामान्य से अधिक मोटे मुनाफे पर अतिरिक्त कर लगाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 01:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).