देश को बर्बाद कर देगी हवा में चल रही सरकार, कमलनाथ ने कृषि कानूनों को लेकर बोला हमला
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नये कृषि कानूनों को ‘‘किसानों के शोषण का कानून’’ करार दिया और कहा कि केंद्र सरकार हवा में चल रही है और पूरे देश को बर्बाद कर देगी.
इंदौर, 10 दिसंबर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने नये कृषि कानूनों को ‘‘किसानों के शोषण का कानून’’ करार दिया और कहा कि केंद्र सरकार हवा में चल रही है और पूरे देश को बर्बाद कर देगी. कमलनाथ ने यहां बुधवार देर रात एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने के दौरान संवाददाताओं से कहा, "यह सरकार आज हवा में चल रही है और हमारे पूरे देश को बर्बाद कर देगी."
कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandi) और राकांपा (NCP) प्रमुख शरद पवार (Sharad pawar) समेत पांच विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) से बुधवार को मुलाकात की और तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने का अनुरोध किया. इस बारे में पूछे गए सवाल पर कमलनाथ ने कहा, "राष्ट्रपति की भूमिका सरकार को सलाह देने की होती है. अब फैसला सरकार को लेना है. सरकार को कृषि क्षेत्र की हकीकत समझनी चाहिए." चौहान, कमलनाथ, दिग्विजय, सिंधिया ने पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हमारे देश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है और जब तक इस क्षेत्र में आर्थिक मजबूती नहीं होगी, हमारी अर्थव्यवस्था नहीं सुधर सकती है."कमलनाथ ने कहा, "आज हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि किसानों के साथ न्याय हो और उन्हें उनकी उपज का सही मूल्य मिले."
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2020 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

