मंत्रालय ने भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नैफेड) के साथ मिलकर 'एक जिला, एक उत्पाद' (ओडीओपी) पहल के तहत इस ब्रांड को पेश किया है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार दिल्ली बेक्स ब्रांड के तहत पेश किया गया रस्क पहला उत्पाद है। इसके 260 ग्राम पैक की कीमत 60 रुपये तय की गयी है। इसे चीनी के बजाय गुड़ से बनाया गया है और इसमें वनस्पति के बजाय मक्खन का इस्तेमाल किया जाता है।
बयान में कहा गया कि दिल्ली बेक के उत्पाद देश भर के सभी नैफेड बाजारों, ई-कॉमर्स मंचों और प्रमुख खुदरा स्टोरों पर उपलब्ध होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY