जरुरी जानकारी | सरकार ने अगरबत्ती का उत्पादन बढ़ाने के लिये शिल्पकारों को दी मदद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने अगरबत्ती उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिये इसमें शामिल कारीगरों को भी दस्तकारों की मदद के लिए घोषित योजना का लाभ प्रदान किया है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को इसकी जानकारी दी गयी।

नयी दिल्ली, छह सितंबर सरकार ने अगरबत्ती उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिये इसमें शामिल कारीगरों को भी दस्तकारों की मदद के लिए घोषित योजना का लाभ प्रदान किया है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को इसकी जानकारी दी गयी।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) मंत्रालय ने हाल ही में देश के विभिन्न हिस्सों में बेरोजगार और प्रवासी श्रमिकों के लिये रोजगार सृजित करने, कारीगरों को सहारा देने और स्थानीय अगरबत्ती उद्योग का समर्थन करने की दिशा में ‘खादी अगरबत्ती आत्मनिर्भर मिशन’ को मंजूरी दी थी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.

बयान में कहा गया, ‘‘मंत्रालय ने 30 जुलाई 2020 को कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही अगरबत्ती बनाने वाली मशीनों की आपूर्ति के अलावा उद्योग जगत के सभी पहलुओं पर गौर किया। इसमें कच्चे मालकी आपूर्ति सुनिश्चित करना भी शामिल है। पिछले एक साल में अगरबत्तियों की मांग बहुत बढ़ गयी है।’’

उल्लेखनीय है कि देश में अगरबत्ती की मौजूदा दैनिक खपत 1,490 टन है। हालांकि देश में इनका दैनिक उत्पादन महज 760 टन है। आपूर्ति की इस की की भरपाई मुख्य तौर पर चीन और वियतनाम से आयात के जरिये की जाती है।

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

एमएसएमई मंत्रालय ने कहा कि अगरबत्ती क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिये कार्यक्रम का आकार बढ़ाकर 55 करोड़ रुपये से अधिक कर दिया गया है। इसमें करीब 1,500 कारीगरों को करीब 3.45 करोड़ रुपये की तत्काल मदद और 2.20 करोड़ रुपये की लागत से दो उत्कृष्टता केंद्रों का विकास शामिल है।

पहले यह कार्यक्रम 2.66 करोड़ रुपये का था और करीब 500 कारीगरों की मदद करने की योजना थी।

दो उत्कृष्टता केंद्र आईआईटी/एनआईटी और कन्नौज में स्थित सुगंध एवं स्वाद विकास केंद्र में विकसित किये जायेंगे। इसके अलावा करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से 10 नये स्फूर्ति क्लस्टर भी तैयार किये जायेंगे, जिनसे करीब पांच हजार अतिरिक्त कारीगरों को लाभ होगा।

नये दिशानिर्देश चार सितंबर को जारी किये गये। मंत्रालय के अनुसार, ये परियोजनाएं अगरबत्ती उद्योग को बढ़ावा देंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड