देश की खबरें | दिव्यांगों के लिए सरकार ने 3500 से अधिक नौकरियां अधिसूचित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने न्यूनतम मानदंड वाले दिव्यांगों की खातिर केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों में 3566 नौकरियां अधिसूचित की हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी सरकार ने न्यूनतम मानदंड वाले दिव्यांगों की खातिर केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों में 3566 नौकरियां अधिसूचित की हैं।

इन पदों को नई श्रेणी की दिव्यांगता वाले लोगों के लिए भी उपयुक्त बताया गया है जिसमें बौनापन ,तेजाब हमले के पीड़ित, बौद्धिक दिव्यांगता, मानसिक बीमारी और कई तरह की दिव्यांगता आदि शामिल है।

दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग ने चार जनवरी को केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों में 3566 पदों को न्यूनतम मानदंड वाले दिव्यांगों (40 फीसदी एवं अधिक दिव्यांग) के लिए दिव्यांगजन अधिकार कानून, 2016 के तहत उपयुक्त पाया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस अधिसूचना से न्यूनतम मानदंड वाले दिव्यांगों के लिए सरकारी प्रतिष्ठानों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

इससे पहले 2013 में न्यूनतम मानदंड वाले दिव्यांगों के लिए 2973 उपयुक्त पदों की सूची जारी की गई थी।

पूर्व अधिसूचित सूची की तुलना में 593 नए पदों को जोड़ा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड