देश की खबरें | यूएई में आईपीएल के लिये सरकार से मंजूरी मिली : लीग चेयरमैन बृजेश पटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड को इस साल इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में कराने के लिये केंद्र सरकार से औपचारिक मंजूरी मिल गई है । लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने सोमवार को यह जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अगस्त भारतीय क्रिकेट बोर्ड को इस साल इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में कराने के लिये केंद्र सरकार से औपचारिक मंजूरी मिल गई है । लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने सोमवार को यह जानकारी दी ।

आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच शारजाह, दुबई और अबुधाबी में खेला जायेगा ।

यह भी पढ़े | Karnataka CM BS Yediyurappa Discharged: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी.

सरकार ने पिछले सप्ताह बीसीसीआई को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी । भारत में कोरोना वायरस महामारी के बढते मामलों के कारण यूएई में टूर्नामेंट कराया जा रहा है ।

पटेल ने पीटीआई से कहा ,‘‘ हमें लिखित मंजूरी मिल गई है ।’’ उनसे पूछा गया था कि क्या गृह और विदेश मंत्रालय दोनों ने लिखित में मंजूरी दे दी है ।

यह भी पढ़े | कोरोना संक्रमित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से अस्पताल में मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ वहा से हुए रवाना: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारत का कोई भी खेल संगठन जब घरेलू टूर्नामेंट विदेश में कराता है तो गृह, विदेश और खेल मंत्रालय से मंजूरी लेनी होती है ।

बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा ,‘‘ सरकार से मंजूरी मिलने के बाद हमने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड का बता दिया था । अब हमें लिखित मंजूरी भी मिल गई है तो टीमों को सूचित किया जायेगा ।’’

अधिकांश टीमें 20 अगस्त के बाद रवाना होंगी । उन्हें रवानगी से पहले 24 घंटे के भीतर दो आरटी पीसीआर टेस्ट कराने होंगे ।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम 22 अगस्त को रवाना होगी जिसका चेपॉक स्टेडियम पर एक छोटा शिविर लगाया जायेगा ।

चीनी मोबाइल कंपनी वीवो से करार टूटने के बाद बीसीसीआई को प्रायोजन तलाशने में भी दिक्कत हो रही है । यह 440 करोड़ रूपये का करार था जो भारत और चीन के सैनिकों के बीच सीमा पर हुई हिंसक झड़प के कारण चीनी उत्पादों और कंपनियों के बहिष्कार की मांग के बीच इस साल के लिये रद्द कर दिया गया है ।

बाबा रामदेव की पतंजलि ने नया टाइटल प्रायोजक बनने में रूचि दिखाई है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\