एजेंसी न्यूज

पांच करोड़ रुपये की अज्ञात संपत्ति अर्जित करने के आरोप में सरकारी इंजीनियर गिरफ्तार

भ्रष्टाचार रोधी सतर्कता अधिकारियों ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में ओडिशा जल संसाधन विभाग के सहायक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पांच करोड़ रुपये की अज्ञात संपत्ति अर्जित करने के आरोप में सरकारी इंजीनियर गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

भुवनेश्वर, 9 अप्रैल : भ्रष्टाचार रोधी सतर्कता अधिकारियों ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में ओडिशा जल संसाधन विभाग के सहायक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सतर्कता अधिकारियों ने भुवनेश्वर में कार्तिकेश्वर राउल के घर पर छापा मारा. आरोप है कि उसने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक यानी पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति अर्जित की है.

अधिकारियों के मुताबिक, राउल के घर से दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई है, जो ओडिशा के सतर्कता इतिहास में जब्त सबसे अधिक नकदी है. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान राउल के घर से 580 ग्राम के सोने के 20 बिस्कुट समेत अन्य कीमती सामान भी बरामद किए गए. यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: सिवनी जिले में आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, 12 घायल

राउल गंजम जिले के भंजानगर में सिंचाई मंडल में सहायक इंजीनियर हैं. उन्हें शुक्रवार को भुवनेश्वर के विशेष सतर्कता न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उन्हें 21 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. राउल और अन्य पर भ्रष्टाचार रोकथाम कानून-1988 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2022 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).