एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रोजगार सृजन के बजाय देश का ध्यान भटकाने में जुटी सरकार: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि लाखों युवा विदेश में रोजगार ढूंढने को मजबूर हैं, लेकिन मोदी सरकार रोजगार सृजन के बजाय लगातार देश का ध्यान भटकाने में जुटी है।

देश की खबरें | रोजगार सृजन के बजाय देश का ध्यान भटकाने में जुटी सरकार: कांग्रेस

नयी दिल्ली, 19 फरवरी कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि लाखों युवा विदेश में रोजगार ढूंढने को मजबूर हैं, लेकिन मोदी सरकार रोजगार सृजन के बजाय लगातार देश का ध्यान भटकाने में जुटी है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें दावा किया गया है कि देश में 57 प्रतिशत से अधिक स्नातक युवा बेरोजगार हैं।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "आज युवा बेरोजगारी से हताश और निराश हैं। हालात इतने खराब हैं कि लाखों युवा विदेशों में जाकर रोजगार ढूंढने को मजबूर हैं, लेकिन मोदी सरकार रोजगार सृजन की बजाय लगातार देश का ध्यान भटकाने में जुटी रहती है।"

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के भयावह आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में 57.4 प्रतिशत स्नातक बेरोज़गार हैं, क्योंकि डिग्री और कौशल में अंतर मानते हुए निजी कंपनियां व उद्योग उन्हें रोजगार योग्य नहीं मान रहे।

कांग्रेस महासचिव का कहना था , "मोदी सरकार का पूरा ध्यान अपने कुछ चुनिंदा मित्रों को फायदा पहुंचाने में है, जिस कारण भारत में आधे से ज्यादा युवा नौकरी पाने में नाकाम रहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि युवा देश का भविष्य हैं, लेकिन अगर वे ही बेरोजगार रहेंगे, तो विकास कैसा?

रमेश ने कहा कि सरकार जवाब दे कि शिक्षा प्रणाली को उद्योगों की ज़रूरतों के अनुरूप क्यों नहीं बदला गया?

उन्होंने सवाल किया, "कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को मुख्यधारा में कब लाया जाएगा? डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सरकार की रणनीति क्या है?"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2025 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).