जरुरी जानकारी | सरकारी कर्मचारियों को जनवरी से मिलेगा केन्द्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता इस साल जनवरी से चार प्रतिशत बढ़ा कर 42 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है।

भोपाल, 14 जुलाई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता इस साल जनवरी से चार प्रतिशत बढ़ा कर 42 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ राज्य के कर्मचारियों को केन्द्र के समान महंगाई भत्ता मिलेगा।

चौहान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘.... पिछले दिनों मैंने घोषणा की थी कि हम राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई-भत्ता देंगे। हमने आज फैसला किया है कि केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता हम जनवरी माह से ही देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर तीन समान किस्तों में दिया जाएगा।’

चौहान ने कहा कि वे सभी कर्मचारी, जो छठा वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, उनके महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हमने वर्ष 2014 में यह फैसला भी किया था कि जिन कर्मचारियों ने 30 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है, उन्हें तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाएगा। हमने यह फैसला भी किया है कि जिन कर्मचारियों ने एक जुलाई 2023 तक अपनी सेवा के 35 वर्ष पूरे कर लिए हैं, उन कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा।

प्रदेश सरकार के इस निर्णय से करीब साढ़े सात लाख राज्य कर्मचारियों को लाभ होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान