देश की खबरें | हमारे प्रदर्शन को रोकने के लिए सरकार ने पार्टी मुख्यालय को छावनी में बदला, हम नहीं झुकेंगे: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पांच अगस्त को प्रस्तावित उसके प्रदर्शन को विफल करने के मकसद से नरेंद्र मोदी सरकार ने उसके मुख्यालय को ‘छावनी में तब्दील’ करवा दिया है जो प्रतिशोध और धमकी की राजनीति है।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पांच अगस्त को प्रस्तावित उसके प्रदर्शन को विफल करने के मकसद से नरेंद्र मोदी सरकार ने उसके मुख्यालय को ‘छावनी में तब्दील’ करवा दिया है जो प्रतिशोध और धमकी की राजनीति है।

मुख्य विपक्षी दल ने यह दावा भी किया कि एक ‘भयभीत सरकार’ के इशारे पर पुलिस ने उसके मुख्यालय के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवासों को भी ‘घेर रखा है’।

दूसरी तरफ, पुलिस का कहना है कि ऐसी सूचना मिली थी कि कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शनकारी जमा हो सकते हैं, इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया गया ताकि कोई अवांछित परिस्थिति न पैदा हो।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह प्रतिशोध की राजनीति है। यह धमकी की राजनीति है। एक कहावत है कि विनाशकाले विपरीत बुद्धि। यह विनाशकाल है। महंगाई है, बेरोजगारी है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘यह बिल्कुल साफ है कि प्रधानमंत्री प्रतिशोध की राजनीति, धमकी की राजनीति में विश्वास करते हैं।’’

रमेश ने कहा, ‘‘पांच अगस्त को हमारा प्रदर्शन जरूर होगा। मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ हम प्रदर्शन करेंगे। ‘हम दो, हमारे दो’ वाली सरकार के खिलाफ हम आवाज उठाएंगे।’’

कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने कहा, ‘‘पांच अगस्त को महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन का फैसला हुआ। आज डीसीपी की तरफ से पत्र आया कि आप लोग कोई प्रदर्शन नहीं कर सकते। आज शाम को कांग्रेस मुख्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट