देश की खबरें | सरकारी समिति ने बूस्टर खुराक के तौर पर स्पूतनिक लाइट के तीसरे चरण के परीक्षण की सिफारिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की विशेषज्ञ समिति ने एक खुराक वाले कोविड रोधी टीके ‘स्पूतनिक लाइट’ का इस्तेमाल बतौर बूस्टर खुराक करने के लिए तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति देने की सिफारिश की है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच मार्च भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की विशेषज्ञ समिति ने एक खुराक वाले कोविड रोधी टीके ‘स्पूतनिक लाइट’ का इस्तेमाल बतौर बूस्टर खुराक करने के लिए तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति देने की सिफारिश की है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह सिफारिश अंतिम मंजूरी के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को भेजी गई है।

डीसीजीआई ने चार फरवरी को ‘स्पूतनिक लाइट’ को कुछ नियामक प्रावधानों की शर्तो के तहत भारत में आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी।

हैदराबाद की कंपनी डॉ.रेड्डीज लेबोरेटरी ने स्पूतनिक लाइट का इस्तेमाल बूस्टर खुराक के तौर पर करने के लिए तीसरे चरण के परीक्षण हेतु डीसीजीआई से अनुमति मांगी थी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर गठित विषय विशेषज्ञ समिति ने विस्तृत चर्चा के बाद शुक्रवार को आवेदन की समीक्षा की और तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति देने की सिफारिश की।

स्पूतनिक लाइट टीके को अर्जेंटीना और रूस सहित 29 देशों ने मंजूरी दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान