जरुरी जानकारी | सरकार ने एमएसपी पर एक करोड़ सात लाख टन धान खरीदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य खरीद एजेंसियों ने चालू खरीफ विपणन सत्र में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के तहत अब तक 20.81 करोड़ रुपये के 106.88 लाख टन धान की खरीदकी है। एक सरकारी बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य खरीद एजेंसियों ने चालू खरीफ विपणन सत्र में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के तहत अब तक 20.81 करोड़ रुपये के 106.88 लाख टन धान की खरीदकी है। एक सरकारी बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई है।

बयान में कहा गया है, ‘‘खरीद विपणन सत्र 2020-21 के लिए धान की खरीद ने अब अच्छी गति पकड़ी है, जिसमें सात खरीद करने वाले राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 9.37 लाख किसानों से 106.88 लाख टन से अधिक की खरीद की गयी जिसकी कीमत 18,880 रुपये प्रति टन के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के हिसाब से 20,180.50 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़े | How To Cast Vote Using EVM-VVPAT: ईवीएम और वीवीपीएटी मशीन से अपना वोट कैसे डालें?.

खरीफ विपणन सत्र 2019-20 की समान अवधि में 84.88 लाख टन की खरीद के मुकाबले इस वर्ष धान की खरीद 26 प्रतिशत अधिक है।

बयान में कहा गया कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में एमएसपी के तहत कपास की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | नोएडा में दुकानदार की गोली मार कर हत्या.

बयान में कहा गया कि 20 अक्टूबर तक कुल 668.42 करोड़ रुपये मूल्य के 2,36,748 गांठ कपास की खरीद की जा चुकी है, जिससे 46,706 किसानों को लाभ हुआ है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 2,335 गांठों की खरीद की गई थी।

तिलहनों, दलहनों और नारियल गरी की भी खरीदा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\