जरुरी जानकारी | सरकार ने 11 राज्यों में 27 शीत भंडारण परियोजनाओं को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) के तहत 208 करोड़ रुपये के अनुदान के साथ 11 राज्यों में 27 शीत भंडारण परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

नयी दिल्ली, एक सितंबर सरकार ने प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) के तहत 208 करोड़ रुपये के अनुदान के साथ 11 राज्यों में 27 शीत भंडारण परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने मंगलवार को बयान में कहा कि इन परियोजनाओं को अंतर मंत्रालयी मंजूरी समिति (आईएमएसी) की बैठक में‘पीएमकेएसवाई की एकीकृत शीत भंडारण योजना और संरचना के मूल्यवर्धन’ के तहत मंजूरी दी गई।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.

यह बैठक अगस्त के दूसरे पखवाड़े में हुई थी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई इस बैठक की अगुवाई खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने की थी।

मंत्रालय ने कहा कि 27 नई एकीकृत शीत भंडारण परियोजनाओं में आधुनिक, नवोन्मेषी ढांचे और देशभर में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए प्रभावी शीत भंडारण सुविधाओं के लिए कुल 743 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

यह भी पढ़े | UPSC (CSE) Prelims Admit Card 2020: यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, upsc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड.

मंत्रालय ने कहा कि इन परियोजनाओं के लिए 208 करोड़ रुपये का सरकारी अनुदान दिया जाएगा। इससे देश की खाद्य आपूर्ति श्रृंखला की दक्षता और वहनीयता को बढ़ाने में मदद मिलेगी। बयान में कहा गया है कि नई एकीकृत शीत भंडारण परियोजनाओं से 16,200 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। इसका लाभ 2,57,904 किसानों को मिलेगा।

मंत्रालय ने बताया कि आंध्र प्रदेश में सात, बिहार में एक, गुजरात में चार, कर्नाटक में तीन, केरल में एक, मध्य प्रदेश में एक, पंजाब में एक, राजस्थान में दो, तमिलनाडु में चार और उत्तर प्रदेश में एक परियोजना को मंजूरी दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी