एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | धारावी पुनर्विकास परियोजना के ‘मास्टर प्लान’ को सरकार की मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. धारावी पुनर्विकास परियोजना के ‘मास्टर प्लान’ को बुधवार को मंजूरी दे दी गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | धारावी पुनर्विकास परियोजना के ‘मास्टर प्लान’ को सरकार की मंजूरी

मुंबई, 28 मई धारावी पुनर्विकास परियोजना के ‘मास्टर प्लान’ को बुधवार को मंजूरी दे दी गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक में यह मंजूरी दी गई।

मुंबई के बीचों-बीच स्थित झुग्गी बस्ती धारावी का पुनर्विकास अदाणी समूह और महाराष्ट्र सरकार के बीच एक संयुक्त उद्यम के तहत स्थापित एक विशेष उद्देश्यीय इकाई के माध्यम से किया जाएगा।

फडणवीस ने बैठक के दौरान कहा कि धारावी एक प्रमुख आर्थिक केंद्र और एक अनूठा औद्योगिक संकुल है, जिसका मूल चरित्र पुनर्विकास में संरक्षित किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, फडणवीस ने कहा कि स्थानीय कारीगरों और व्यवसायों के पुनर्वास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। धारावी का पुनर्विकास पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ और एकीकृत तरीके से किया जाना चाहिए। इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां काफी महत्वपूर्ण हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धारावी के प्रत्येक मूल निवासी को घर मुहैया कराया जाना चाहिए। सभी निवासियों को पुनर्विकास के लिए पात्र माना जाएगा, हालांकि पात्रता के मानदंड अलग-अलग हो सकते हैं।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी संबंधित विभागों को तुरंत आवश्यक मंजूरी देने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2025 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).