जरुरी जानकारी | सरकार ने नामीबिया को 1,000 टन गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की अनुमति दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने सोमवार को राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (एनसीईएल) के माध्यम से नामीबिया को 1,000 टन गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की अनुमति दी।
नयी दिल्ली, 29 जुलाई भारत ने सोमवार को राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (एनसीईएल) के माध्यम से नामीबिया को 1,000 टन गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की अनुमति दी।
हालांकि, घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए 20 जुलाई, 2023 से गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन विशेष अनुरोध पर कुछ देशों को उनकी खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा निर्यात की अनुमति दी जाती है।
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने कहा, ‘‘एनसीईएल के माध्यम से नामीबिया को 1,000 टन गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की अनुमति दी जाती है।’’
अप्रैल-मई में भारत का गैर-बासमती सफेद चावल का निर्यात 12.27 करोड़ डॉलर और पूरे 2023-24 के साल में 85 करोड़ 25.3 लाख डॉलर का हुआ था।
देश ने इससे पहले भी नेपाल, कैमरून, कोट डी आइवर, गिनी, मलेशिया, फिलिपीन और सेशेल्स जैसे देशों को इस तरह के निर्यात की अनुमति दी है।
एनसीईएल एक बहु-राज्य सहकारी समिति है। इसे देश की कुछ प्रमुख सहकारी समितियों द्वारा संयुक्त रूप से बढ़ावा दिया जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2024 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

