एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुलतानपुर जिले की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य भाग गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

सुलतानपुर (उप्र), 11 मई सुलतानपुर जिले की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य भाग गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।

इसके अनुसार गोतस्‍करों के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद थाना बल्दीराय पुलिस ने शनिवार रात शारदा सहायक नहर नादा पुल पर जांच शुरू की तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे।

पुलिस ने बताया कि जब पुलिस दल ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों ने उन पर गोली चला दी जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शमीम के दाहिने पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र (सीएचसी) भेज दिया गया।

उसने बताया कि दूसरा आरोपी मजूर उर्फ मंजू मौके से फरार हो गया।

बल्दीराय के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सावंत ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिये दो टीम गठित कर दी गयी है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

उन्‍होंने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओ में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, खोल और 24 किलो गोमांस व खाल बरामद की हैं।

सं आनन्‍द खारी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2025 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).