खेल की खबरें | तैयारी के अधिक समय से प्रयोग करने का मौका मिला, यह प्रयोगशाला की तरह: अश्विन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी टूर्नामेंट की तुलना प्रयोगशाला से करते हुए सीनियर आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि कोविड-19 महामारी के कारण टूर्नामेंट की तैयारी का अधिक समय मिलने से खिलाड़ियों को लीग में नई चीजों का आजमाने का मौका मिलेगा।

दुबई, दो सितंबर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी टूर्नामेंट की तुलना प्रयोगशाला से करते हुए सीनियर आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि कोविड-19 महामारी के कारण टूर्नामेंट की तैयारी का अधिक समय मिलने से खिलाड़ियों को लीग में नई चीजों का आजमाने का मौका मिलेगा।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण आईपीएल के आगामी टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में तीन स्थलों पर किया जाएगा।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: जरुरी होगा खिलाड़ियों को कांट्रैक्ट ट्रेसिंग बैज पहनना, परिवार के लिए भी होगा अनिवार्य, कोरोना को लेकर उठाया गया कदम.

आगामी सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले अश्विन ने फ्रेंचाइजी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह संभवत: सबसे लंबा समय है तो टूर्नामेंट की तैयारी के लिए आईपीएल टीमों को मिला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह अपने कौशल को निखारने और नई चीजों को आजमाने का शानदार मौका है। यह प्रयोगशाला की तरह है जहां आपको अपने पसंदीदा खेल में चीजों को आजमाने का मौका मिला है।’’

यह भी पढ़े | Shekhar Gawli Passes Away: पूर्व रणजी खिलाड़ी शेखर गवली की लाश मिली, ट्रेकिंग के दौरान घाटी में गिरने से हुई मौत.

अश्विन आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी की है। वह 139 आईपीएल मैचों में 125 विकेट चटका चुके हैं।

इस अनुभवी आफ स्पिनर ने कहा कि कोच रिकी पोंटिंग ने खिलाड़ियों को अपने काम के बोझ का सही प्रबंधन करने को कहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय हमारे अंदर काफी ऊर्जा है और खेलने को लेकर हम काफी उत्सुक हैं। पोंटिंग ने एक चीज बेहद स्पष्ट कर दी है कि हमें अपने काम के बोझ का उचित प्रबंधन करना होगा और यह महत्वपूर्ण होगा। ’’

किंग्स इलेवन पंजाब को छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने वाले अश्विन अपनी नई टीम की ओर से खेलने को लेकर उत्सुक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\