देश की खबरें | गोपाल राय ने दिल्ली के गांवों के विकास के लिए 93 करोड़ की 100 नयी योजनाओं को मंजूरी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने राष्ट्रीय राजधानी के गांवों के विकास के लिए सड़क, नाला, खेल के मैदान सहित करीब 100 नयी योजनाओं को मंजूरी दी जिनपर कुल 93 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एक बयान में यह जानकारी दी गई।
नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने राष्ट्रीय राजधानी के गांवों के विकास के लिए सड़क, नाला, खेल के मैदान सहित करीब 100 नयी योजनाओं को मंजूरी दी जिनपर कुल 93 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान के मुताबिक दिल्ली सचिवालय में राय की अध्यक्षता में ग्राम विकास बोर्ड की बैठक हुयी, और इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी के गांवों का विकास सुनिश्चित करने के लिए 100 योजनाओं को मंजूरी दी गई।
इसमें कहा गया कि बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे तय समय में परियोजनाओं को पूरा करें।
इसके अनुसार, ग्राम विकास बोर्ड ने बड़े गांवों में 100 बेंच लगाने की मंजूरी दी गई।
बयान में कहा गया है कि इनमें सड़क, नालियां, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान और खेल के मैदान से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं। दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में 93 करोड़ रुपये की लागत से ये परियोजनाएं चलाई जाएंगी । इन परियोजनाओं का उद्देश्य दिल्ली के सभी गांवों में सुविधाओं में सुधार करना है।
राय ने कहा कि न केवल शहरी क्षेत्र में रहने वालों को बल्कि दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा, ‘‘बोर्ड ने बड़े गांवों में 100 बेंच और छोटे गांवों में 20 बेंच लगाने को मंजूरी दी है। ये विकास परियोजनाएं सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली नगर निगम के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2024 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

