देश की खबरें | गोपाल भार्गव मध्य प्रदेश विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव को नवगठित विधानसभा का स्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) नियुक्त किया।

भोपाल, 14 दिसंबर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव को नवगठित विधानसभा का स्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) नियुक्त किया।

पटेल ने यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव और अन्य लोगों की उपस्थिति में भार्गव को पद की शपथ दिलाई।

पिछले माह हुए विधानसभा चुनावों में, भार्गव (71) ने लगातार नौवीं बार सागर जिले के अपने क्षेत्र रहली से जीत हासिल की।

‘प्रोटेम स्पीकर’ एक अस्थायी अध्यक्ष होता है जिसे नियमित अध्यक्ष की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए सीमित समय के लिए नियुक्त किया जाता है।

आमतौर पर सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य को ‘प्रोटेम स्पीकर’ बनाया जाता है।

उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मोहन यादव ने बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\