जरुरी जानकारी | फॉक्सकॉन, डिक्सन के कारखानों में स्मार्टफोन बनाएगी गूगल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल तमिलनाडु में पहली बार अपने अल्ट्रा-प्रीमियम पिक्सेल स्मार्टफोन का विनिर्माण करने के लिए फॉक्सकॉन के साथ साझेदारी करेगी।
नयी दिल्ली, 23 मई मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल तमिलनाडु में पहली बार अपने अल्ट्रा-प्रीमियम पिक्सेल स्मार्टफोन का विनिर्माण करने के लिए फॉक्सकॉन के साथ साझेदारी करेगी।
सूत्रों के मुताबिक फॉक्सकॉन के साथ गूगल की साझेदारी डिक्सन के कारखाने में पिक्सेल स्मार्टफोन बनाने की उसकी योजना के अलावा है।
स्टालिन ने एक बयान में कहा, ‘‘...गूगल पिक्सेल मोबाइल फोन का विनिर्माण करने के लिए तमिलनाडु में फॉक्सकॉन के साथ साझेदारी करेगी। साथ ही कंपनी ने कारखाना स्थापित करने की पेशकश की है।’’
सूत्रों के मुताबिक, गूगल भारत से स्मार्टफोन निर्यात भी करेगी।
एक सूत्र ने कहा, ‘‘डिक्सन, कॉम्पल इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ एक समझौते के तहत पिक्सेल स्मार्टफोन भी बनाएगी। कॉम्पल इलेक्ट्रॉनिक्स गूगल के उत्पाद बनाती है।’’
एक अन्य सूत्र ने कहा विनिर्माण सितंबर से शुरू होगा और उत्पादन स्थिर होने पर निर्यात शुरू होगा।
इस संबंध में गूगल और फॉक्सकॉन को ई-मेल भेजकर टिप्पणी मांगी गयी, लेकिन फिलहाल उनका कोई जवाब नहीं आया है।
कंपनी ने अक्टूबर में भारत में पिक्सेल स्मार्टफोन बनाने की योजना की घोषणा की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

