विदेश की खबरें | भुगतान, रोजगार देने में पक्षपात के आरोपों का निबटारा 26 लाख डॉलर की राशि देकर करेगी गूगल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस समझौते की घोषणा सोमवार को की गई तथा इससे चार वर्ष पुराना वह मामला भी बंद हो जाएगा जो श्रम विभाग ने गूगल जैसी संघीय सरकारी ठेकेदार कंपनियों के भुगतान के तौर तरीकों की समय-समय पर समीक्षा के दौरान शुरू किया था।

इस समझौते की घोषणा सोमवार को की गई तथा इससे चार वर्ष पुराना वह मामला भी बंद हो जाएगा जो श्रम विभाग ने गूगल जैसी संघीय सरकारी ठेकेदार कंपनियों के भुगतान के तौर तरीकों की समय-समय पर समीक्षा के दौरान शुरू किया था।

आरोप लगे थे कि गूगल ने 2014 से 2017 के बीच महिला इंजीनियरों को समान पद पर आसीन पुरूष इंजीनियरों की तुलना में कम भुगतान किया। इन आरोपों के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी।

वेतन में विसंगतियां गूगल के अनेक कार्यालयों में पाई गई थी जिनमें कैलिफोर्निया, सिएटल और किर्कलैंड तथा वाशिंगटन जैसे कार्यालय शामिल थे।

गूगल ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए इनसे इनकार किया था।

गूगल की ओर से सोमवार को कहा गया, ‘‘हमारा मानना है कि हर किसी को उसके काम के आधार पर भुगतान किया जाना चाहिए, इस आधार पर नहीं कि वे कौन हैं। हम अपनी नियुक्ति प्रक्रिया और मुआवजा प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए भारी निवेश करते हैं।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\