देश की खबरें | गूगल ने भारत के चंद्रयान-3 अभियान की सफलता विशेष ‘डूडल’ के साथ मनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सर्च इंजन कंपनी गूगल ने बृहस्पतिवार को चंद्रयान-3 मिशन की भारत की सफलता को विशेष ‘डूडल’ के साथ मनाया।

नयी दिल्ली, 24 अगस्त सर्च इंजन कंपनी गूगल ने बृहस्पतिवार को चंद्रयान-3 मिशन की भारत की सफलता को विशेष ‘डूडल’ के साथ मनाया।

भारत ने बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर इतिहास रच दिया था और वह ऐसा करने वाला पहला देश बन गया।

भारत की इस ऐतिहासिक सफलता पर गूगल ने विशेष ‘डूडल’ जारी किया है और लिखा है, ‘‘चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहली लैंडिंग की खुशी’’।

इस डूडल में गूगल के अंग्रेजी अक्षरों जी, ओ, ओ, जी, एल और ई को टिमटिमाते सितारों के बीच बाहरी अंतरिक्ष में तैरते दिखाया गया है। इसमें दूसरे ‘ओ’ को चांद का रूप दिया गया है।

इस डूडल में एक अंतरिक्षयान को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करते भी दिखाया गया है।

डूडल रेखाचित्र होते हैं जो एनिमेटिड भी हो सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\