खेल की खबरें | बावने के नाबाद शतक से महाराष्ट्र का अच्छा स्कोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान अंकित बवाने के नाबाद 114 रन की मदद से महाराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप जी के आखिरी लीग मैच में उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहले दिन चार विकेट पर 298 रन बना लिये ।

सुल्तानपुर (हरियाणा), तीन मार्च कप्तान अंकित बवाने के नाबाद 114 रन की मदद से महाराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप जी के आखिरी लीग मैच में उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहले दिन चार विकेट पर 298 रन बना लिये ।

गुरूग्राम क्रिकेट मैदान पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने सलामी बल्लेबाज पवन शाह (19) और अवधूत दांडेकर (20) के विकेट जल्दी गंवा दिये । इस समय महाराष्ट्र का स्कोर दो विकेट पर 70 रन था ।

इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाये । उन्होंने पहले दांडेकर के साथ 48 रन जोड़े और फिर कप्तान बावने के साथ 41 रन की साझेदारी की । वह आफ स्पिनर करण शर्मा को रिटर्न कैच देकर लौटे ।

बावने ने इसके बाद नौशाद शेख (83 गेंद में 53 रन) के साथ 99 रन की साझेदारी की । बावने ने 211 गेंद की अपनी पारी में 18 चौके लगाये जबकि शेख ने सात चौके जड़े । जसमेर धनखड़ ने इस साझेदारी को तोड़कर शेख को आउट किया ।

बावने और अजीम काजी (नाबाद 33) अब तक 88 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं ।उत्तर प्रदेश के लिये अंकित राजपूत, शिवम शर्मा , धनखड़ और करण शर्मा ने एक एक विकेट लिया ।

एक अन्य मैच में असम ने विदर्भ के खिलाफ छह विकेट पर 289 रन बना लिये । विदर्भ के लिये आदित्य सरवटे ने तीन और रजनीश गुरबानी ने दो विकेट लिये । असम की ओर से सरूपम पुरकायस्थ ने 113 और रियान पराग ने 48 रन बनाये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान