जरुरी जानकारी | रिलायंस, ओएनजीसी के लिये अच्छी खबर: इस सप्ताह गैस कीमतें हो सकती हैं दोगुना से अधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गैस उत्पादक कंपनियों के लिये अच्छी खबर है। इस सप्ताह गैस के दाम में अच्छी-खासी वृद्धि की संभावना है। रिलायंस इंडस्ट्रीज को केजी गैस के लिये 10 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट मिलने की उम्मीद है जबकि सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी को मुंबई हाई और अन्य क्षेत्रों के लिये दोगुना से अधिक कीमत प्राप्त हो सकती है।

नयी दिल्ली, 30 मार्च गैस उत्पादक कंपनियों के लिये अच्छी खबर है। इस सप्ताह गैस के दाम में अच्छी-खासी वृद्धि की संभावना है। रिलायंस इंडस्ट्रीज को केजी गैस के लिये 10 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट मिलने की उम्मीद है जबकि सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी को मुंबई हाई और अन्य क्षेत्रों के लिये दोगुना से अधिक कीमत प्राप्त हो सकती है।

सरकार की तरफ से देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमत की समीक्षा एक अप्रैल को होनी है। पिछले साल ऊर्जा के दाम में वृद्धि को देखते हुए ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) को नामांकन आधार पर दिये गये फील्डों से उत्पादित गैस का दाम बढ़कर 5.93 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (यूनिट) हो जाने की संभावना है जो फिलहाल 2.9 डॉलर यूनिट है।

मामले से जुड़े दो सूत्रों के अनुसार, वहीं रिलायंस और उसकी भागीदारी बीपी पीएलसी के केजी बेसिन में परिचालित डी6 जैसे कठिन स्थिति वाले ब्लॉक के लिये दाम 9.9 से 10.1 डॉलर प्रति यूनिट हो सकता है, जो फिलहाल 6.13 डॉलर प्रति यूनिट है। रिलायंस-बीपी परिचालित केजी क्षेत्रों को कठिन फील्ड की श्रेणी में रखा जाता है।

ये दरें नियमित क्षेत्रों (ओएनजी की मुंबई तटीय क्षेत्र में बसई फील्ड) और केजी बेसिन जैसे मुक्त बाजार क्षेत्रों के लिये अबतक की सबसे ऊंची कीमत है।

साथ ही अप्रैल, 2019 के बाद यह दूसरा मौका है जब दरें बढ़ेंगी और यह वृद्धि ऐसे समय हो रही है, जब मानक अंतरराष्ट्रीय कीमतें मजबूत हुई हैं।

सरकार हर छह महीने पर...एक अप्रैल और एक अक्टूबर...को दरें निर्धारित करती है। यह निर्धारण अमेरिका, कनाडा और रूस जैसे अधिशेष गैस वाले देशों में जारी सालाना औसत कीमतों के आधार पर होता है। इसमें एक तिमाही का अंतर होता है। यानी एक अप्रैल से 30 सितंबर की कीमतें जनवरी, 2021 से दिसंबर, 2021 के औसत मूल्य के आधार पर होगी। और इस दौरान दरें ऊंची रही हैं।

सूत्रों ने कहा कि गैस के दाम बढ़ने से सीएनजी और पाइप के जरिये घरों में जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) के दाम बढ़ सकते हैं।

साथ ही इससे बिजली की लागत भी बढ़ेगी लेकिन गैस से बिजली उत्पादन की मात्रा बहुत अधिक नहीं होने से उपभोक्ताओं पर इसका असर नहीं होगा।

वहीं उत्पादकों के लिये छह साल में पहला मौका है जब उन्हें लाभकारी मूल्य मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\