एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बीते साल यूरोपीय, लातिनी अमेरिकी देशों को भारत के निर्यात में अच्छी वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय निर्यातकों ने 2023 में यूरोपीय और लातिनी अमेरिकी देशों को निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज की। इस दौरान रोमानिया, मोंटेनेग्रो, ऑस्ट्रिया और ग्वाटेमाला में खासतौर से भारतीय उत्पादों की मांग बढ़ी।

जरुरी जानकारी | बीते साल यूरोपीय, लातिनी अमेरिकी देशों को भारत के निर्यात में अच्छी वृद्धि

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल भारतीय निर्यातकों ने 2023 में यूरोपीय और लातिनी अमेरिकी देशों को निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज की। इस दौरान रोमानिया, मोंटेनेग्रो, ऑस्ट्रिया और ग्वाटेमाला में खासतौर से भारतीय उत्पादों की मांग बढ़ी।

वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जीवनयापन की ऊंची लागत, कमजोर बाहरी मांग और मौद्रिक सख्ती के कारण यूरोपीय संघ और ब्रिटेन जैसे बड़े बाजारों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद 2023 में यूरोपीय संघ को भारत का वस्तुओं का निर्यात 2.1 प्रतिशत बढ़ गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘2023 में वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत के वस्तु निर्यात में अच्छी वृद्धि हुई।’’

इस दौरान रोमानिया, चेक गणराज्य, मोंटेनेग्रो, फिनलैंड, नीदरलैंड, पुर्तगाल, लक्जमबर्ग, आइसलैंड, आयरलैंड और ऑस्ट्रिया जैसे यूरोपीय देशों को भारत के निर्यात में स्वस्थ वृद्धि हुई।

अधिकारी ने कहा कि ये रुझान यूरोप में मौजूदा अनिश्चितताओं और मंदी के बावजूद भारत के व्यापार में जुझारूपन को दर्शाते हैं।

इसी तरह, 2023 में लातिनी अमेरिकी देशों में क्यूबा, ​​उरुग्वे, पैराग्वे, गुयाना, पेरू, मेक्सिको और ग्वाटेमाला को भारत के निर्यात में उच्च वृद्धि दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2024 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).