एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सुशासन ही सभी स्तरों पर प्रशासनिक प्रक्रियाओं की कसौटी होनी चाहिए : सिन्हा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में सुशासन ही सभी स्तरों पर प्रशासनिक प्रक्रियाओं की कसौटी होनी चाहिए।

देश की खबरें | सुशासन ही सभी स्तरों पर प्रशासनिक प्रक्रियाओं की कसौटी होनी चाहिए : सिन्हा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, नौ नवंबर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में सुशासन ही सभी स्तरों पर प्रशासनिक प्रक्रियाओं की कसौटी होनी चाहिए।

राजधानी परिवर्तन के तहत शीतकालीन राजधानी श्रीनगर में कार्यालयों में काम बहाल होने पर सिन्हा सोमवार को यहां सचिवालय पहुंचे और उन्हें गारद सलामी दी गयी। बाद में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की।

यह भी पढ़े | Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदुषण को लेकर एक्शन मोड़ में केजरीवाल सरकार, गोपाल राय ने राजघाट पहुंचकर लिया इंतजामों का जायजा.

उन्होंने अधिकारियों से सरकारी सेवाओं की प्रक्रियाएं सरल बनाकर एवं उनमें तेजी लाकर तथा विकास कार्यक्रमों को समय से पूरा करके लोगों का विश्वास बहाल करने का आह्वान किया।

उन्होंने उनसे कहा कि वे श्रेष्ठ पद्धतियां लागू करें, जवाबदेह, पारदर्शी एवं जिम्मेदार शासन से लोगों की सेवा करें।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से छिपाए गए हथियार और गोला बारूद बरामद किए: 9 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उपराज्यपाल ने वरिष्ठ अधिकारियों से इस केंद्रशासित प्रदेश में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र डीडीसी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कहा।

प्रभावी सार्वजनिक आपूर्ति सेवा और शिकायत निवारण प्रणाली को जनोन्मुख शासन का मूलाधार करार देते हुए उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी कि वे लोगों के मुद्दों से भिज्ञ रहें, अनावश्यक देरी से बचें, जनमुद्दों एवं शिकायतों का तीव्र निवारण सुनिश्चित करें। उन्होंने रिकार्ड और फाइलों के उपयुक्त रखरखाव पर भी बल दिया।

उन्होंने भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने पर जोर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2020 08:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).