जरुरी जानकारी | गोल्डमैन शैक्स ने सेबी को 26.44 लाख रुपये का भुगतान कर मामले का निपटान किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गोल्डमैन शैक्स (सिंगापुर) पीटीई ने पूंजी बाजार नियामक सेबी को 26.44 लाख रुपये का भुगतान कर मासिक ओडीआई की जानकारी देने में गड़बड़ी से संबंधित मामले का निपटारा कर लिया है।
नयी दिल्ली, 20 सितंबर गोल्डमैन शैक्स (सिंगापुर) पीटीई ने पूंजी बाजार नियामक सेबी को 26.44 लाख रुपये का भुगतान कर मासिक ओडीआई की जानकारी देने में गड़बड़ी से संबंधित मामले का निपटारा कर लिया है।
भारतीय पूंजी बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) के रूप में पंजीकृत गोल्डमैन शैक्स ने ‘विदेशी डेरिवेटिव समाधानों’ (ओडीआई) की मासिक सूचना में गड़बड़ी से संबंधित मामले में सेबी के समक्ष निपटान का प्रस्ताव रखा था जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोमवार को जारी अपने आदेश में कहा कि इस मामले में संबंधित फर्म के खिलाफ शुरू की जा सकने वाली कार्रवाई का इस आवेदन के साथ निपटान कर दिया गया है। इसके तहत गोल्डमैन शैक्स को 26.44 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।
सेबी ने अपने आदेश में कहा कि आवेदक की तरफ से मार्च, 2022 के महीने के लिए ओडीआई संबंधित सूचनाओं में कुछ विसंगतियां पाई गई थीं। यह सेबी के एफपीआई प्रावधानों का उल्लंघन है, लिहाजा कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
हालांकि, गोल्डमैन ने इस आरोप को ‘न तो खारिज और न ही स्वीकार’ करते हुए सेबी के नियमों के अनुरूप इसके निपटारा करने का रास्ता चुना।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)