देश की खबरें | आजादी से लेकर अमृतकाल तक का सबसे स्वर्णिम बजट: झारखंड भाजपा के अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश तथा पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी सिंह ने बुधवार को यहां कहा कि अमृत काल में लोकसभा में वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया आगामी वित्तीय वर्ष का बजट आजादी से लेकर अब तक का सबसे स्वर्णिम बजट है।

रांची, एक फरवरी झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश तथा पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी सिंह ने बुधवार को यहां कहा कि अमृत काल में लोकसभा में वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया आगामी वित्तीय वर्ष का बजट आजादी से लेकर अब तक का सबसे स्वर्णिम बजट है।

दीपक प्रकाश ने दो टूक कहा कि आगामी वर्ष का बजट इतना आकर्षक एवं देश के विकास में अहम योगदान देने वाला है कि अब विपक्ष को उसमें खोट निकालने के लिए भारी श्रम करना पड़ रहा है।

राज्य विधानसभा में रांची से सदस्य एवं राज्य के पूर्व विधानसभाध्यक्ष तथा मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘‘आज का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम दिन है। यह बजट गांव, गरीब, किसान से लेकर मध्यम वर्ग के लिए लाभकारी है। आदिवासी, दलित, ओबीसी सभी वर्गों के लिए इसमें व्यवस्था है। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की बात है, एकलव्य विद्यालय में 38000 शिक्षकों की बहाली होगी।’’

उन्होंने कहा कि भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनने का सौभाग्य मिला।

सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार देश के हर नागरिक के हित में काम कर रही है।

, इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान