एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 70 रुपये की तेजी, चांदी 520 रुपये उछली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 70 रुपये मजबूत होकर 59,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 70 रुपये की तेजी, चांदी 520 रुपये उछली

नयी दिल्ली, 24 मार्च अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 70 रुपये मजबूत होकर 59,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 520 रुपये उछलकर 70,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 70 रुपये की तेजी के साथ 59,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूत होकर 1,987 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी का भाव तेजी के साथ 23.17 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एशियाई कारोबार के घंटों में शुक्रवार को सोने की कीमतों में स्थिरता रही।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस अनुसंधान विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में अपेक्षित चौथाई प्रतिशत की वृद्धि की। साथ ही संकेत दिया कि वित्तीय बाजार में हाल के उथल पुथल के मद्देनजर वह भविष्य में नीतिगत दर को यथावत रख सकता है।

गांधी ने कहा कि सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में मांग बढ़ने तथा व्यापारियों को अमेरिकी केन्द्रीय बैंक के आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दर यथावत रखने की उम्मीदों के बीच अभी तक इस सप्तह में सोने की कीमतों में लगभग 2.50 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2023 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).