एजेंसी न्यूज

Gold Silver Price Today: सोना 590 रुपये चढ़ा, चांदी 420 रुपये मजबूत

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 590 रुपये के उछाल के साथ 61,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी.

Gold Silver Price Today: सोना 590 रुपये चढ़ा, चांदी 420 रुपये मजबूत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Pixabay)

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल: वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 590 रुपये के उछाल के साथ 61,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी.यह भी पढ़ें: Share Market: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 170 अंक और चढ़ा

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

चांदी की कीमत भी 420 रुपये की तेजी के साथ 75,070 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली में सोने की

हाजिर कीमत 590 रुपये की तेजी के साथ 61,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,997.8 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी तेजी के साथ 24.95 डॉलर प्रति औंस हो गई. बुधवार को एशियाई कारोबार के घंटों में सोने की कीमतों में तेजी का रुख रहा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2023 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).