एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 510 रुपये की तेजी, चांदी भी 450 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मजबूती के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 510 रुपये मजबूत होकर 60,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 510 रुपये की तेजी, चांदी भी 450 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, 16 जून अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मजबूती के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 510 रुपये मजबूत होकर 60,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

दिल्ली में चांदी की कीमत भी 450 रुपये बढ़कर 73,050 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को एशियाई कारोबार के घंटों में सोने की हाजिर कीमत 510 रुपये की तेजी के साथ 60,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।’’

विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,962 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी भी गिरावट के साथ 23.95 डॉलर प्रति औंस हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2023 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).