एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 480 रुपये चढ़ा, चांदी 2,150 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 480 रुपये की तेजी के साथ 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 480 रुपये चढ़ा, चांदी 2,150 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, 14 मार्च अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 480 रुपये की तेजी के साथ 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 2,150 रुपये के उछाल के साथ 66,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 480 रुपये की तेजी के साथ 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,909 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का भाव मजबूती के साथ 20.80 डॉलर प्रति औंस रहा।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘अमेरिका के दो क्षेत्रीय बैंकों के लड़खड़ाने के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में वृद्धि के संदर्भ में कुछ कम आक्रामक रुख अपनाये जाने की उम्मीद से सोने की कीमतें 1,900 डॉलर के महत्वपूर्ण स्तर के आसपास बनी हुई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2023 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).